पनेरु को मनाने में सफल हुई कांग्रेस, नाराजगी हुई दूर

किच्छा। कांग्रेस से बागी हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव हरीश पनेरु को मनाने में कांग्रेसी सफल हुए हैं। हरीश पनेरु ने नाराजगी को दूर करते हुए नाम वापस ले लिया है व कांग्रेस को चुनाव लड़ाने की बात कही है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है, परिवार के भीतर नाराजगी चलती रहती है। हरीश पनेरु नाराज थे, जिन्हें अब मना लिया गया है और वह पूर्ण निष्ठा से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement