रविवार को जिलेभर में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा निषेध, जानें नो एंट्री का समय

रुद्रपुर। जनपद के विभिन्न शहरों में उत्तराखण्ड पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड द्वारा रविवार को प्रस्तावित है। जिसमें अत्यअधिक संख्या में परीक्षार्थी प्रतिभाग करगें। जिससे जनपद में यातायात का दबाव अत्यधिक होगा व सडक दुर्घटना घटित होने की आशंका रहेगी। जिसको दृष्टिगत रखते हुए 18 दिसंबर रविवार को जनपद के विभिन्न शहरों में परीक्षार्थियों के सुगम यातायात व सडक दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु रुद्रपुर, किच्छा, पन्तनगर, गदरपुर, काशीपुर में प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 14 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध (नो एन्ट्री) लागू की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement