सफलता: 20 हजार का ईनामी बदमाश नैनीताल पुलिस की गिरफ्त में, पिछले एक वर्ष से फरार रहकर पुलिस को दे रहा था चकमा

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस को ईनामी बदमाश की गिरफ्तारी अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 20 हजार के ईनामी बदमाश को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार किया है।

सफलता: 20 हजार का ईनामी बदमाश नैनीताल पुलिस की गिरफ्त में, पिछले एक वर्ष से फरार रहकर पुलिस को दे रहा था चकमा
जिले के एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा जनपद के विभिन्न अभियोगों में संलिप्त ईनामी वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को कुशल रणनीति बनाकर गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस क्रम में थाना मुखानी में पंजीकृत मुकदमें वांछित अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से फौज वाद संख्या- 1225/2022 में एनबीडब्लू वारंटी जारी कराकर जिला स्तर पर 20 हजार का इनामी घोषित कर अपराधी आदित्य उर्फ सोनू पुत्र मदन पारीक ग्राम खोहरी थाना व तहसील बानसूर जिला अलवर राजस्थान को गत दिवस जिला झुंझुनूं राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है।
ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी कराए जाने के लिए एसएसपी नैनीताल द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध 20 हजार का इनाम घोषित कर तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु सीओ हल्द्वानी और थानाध्यक्ष मुखानी को निर्देशित किया गया। आदेश के क्रम में एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह भाकुनी द्वारा अपने निकट पर्यवेक्षण में मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा, के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह मय कॉन्स्टेबल चंदन सिंह नेगी व एहसान अली की ईनामी की गिरफ्तारी करने हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर मामूर कर और अभियुक्त की सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन ज्ञात कर अभियुक्त की लोकेशन ग्राम बिदासर थाना बिसाऊ जिला झुंझुनू प्राप्त हुई द्यजिस संबंध में थानाध्यक्ष बिसाऊ व टीम को एनबीडब्ल्यू तथा इनामी आदेश के दस्तावेजों से अवगत कराकर संबंधित क्षेत्र की स्थानीय पुलिस के सहयोग से पतारसी करते हुए अभियुक्त उपरोक्त अपने जीजा राकेश पारीक के घर पर ही मौजूद मिला। उक्त वारंटी व उसके जीजा को संबंधित एनबीडब्ल्यू से अवगत करा कर गिरफ्तारी में सहयोग करने हेतु कहा गया तो वारंटी की पत्नी, बहन, परिजनों व वारंटी आदित्य उर्फ सोनू उपरोक्त के समर्थकों ने, वारंटी को ना ले जाने हेतु हंगामा करना शुरू कर दिया, जिसको स्थानीय पुलिस की मदद से काफी जद्दोजहद व मशक्कत के बाद आवश्यक दस्तावेज तैयार कर, हसव कायदा समय- 21ः33 बजे नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना मौके पर ही अभियुक्त के दूसरे जीजा श्याम सुंदर पुत्र श्री बनवारी लाल निवासी ग्राम बिदासर थाना बिसाऊ जिला झुंझुनू राजस्थान उम्र 53 वर्ष को प्रत्यक्ष रूप से दी गईद्य।
कार्यवाही करने वाली टीम में मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा, उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल चंदन सिंह नेगी, कांस्टेबल एहसान अली, कांस्टेबल अनिल गिरी, एसओजी शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement