नगर निगम प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक और सार्वजनिक स्थान पर गंदगी करने वालों के खिलाफ चलाया छापेमारी अभियान

नगर निगम प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक और सार्वजनिक स्थान पर गंदगी करने वालों के खिलाफ चलाया छापेमारी अभियान

 

 

काशीपुर। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने गुरुवार को नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग और सार्वजनिक स्थान पर गंदगी करने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने 25 लोगों का चालान करते हुए 20 हजार सात सौ रुपये का जुर्माना लगाया और 8500 रुपये नगद जुर्माना वसूला। वहीं, अन्य के विरुद्ध नोटिस की कार्रवाई की जा रही है। पांच व्यक्तियों पर हाथ मे पॉलीथिन कैरी करने पर सौ-सौ रुपये का जुर्माना भी किया गया। टीम में जितेंद्र देवांतक, संजय कुमार, विक्रांत यादव, सुमित सौदा, रितेश आदि रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement