12 फरवरी को मोदी मैदान में मोदी तो खटीमा में गरजेंगे योगी आदित्यनाथ

रुद्रपुर। चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों का उत्तराखण्ड में दौरा जारी है। जहां 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर में जनता को संबोधित करेंगे और 11 फरवरी को अल्मोड़ा में जनसभा कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनायेंगे। जिसके बाद 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर के मोदी मैदान में जनसभा करेंगे। जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी ने बताया कि चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों का दौरा जारी है। वहीं आगामी 12 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर के मोदी मैदान में गरजेंगे। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्ध्यिों के बारे में जानकरी भी देंगे।
बता दें 12 फरवरी को राज्य में प्रचार का अंतिम दिन है। इसी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र में गरजेंगे। इसके लिए पार्टी स्तर पर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement