क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य ने क्रिसमस डे की सबको बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी

किच्छा। आध्यात्मिक जीवन की सच्चाई के प्रतीक क्रिसमस के पावन पर्व पर क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीमान राजेश कुमार कृष्णन जी एवं प्रकाश सिंह गंगापुर रोड पर स्थित एन्नी कैथोलिक चर्च (गिरजाघर) में यीशु मसीह के दर्शन करने गए। उन्होंने चर्च के फादर श्री अरुण जी से भेंट की, यीशु मसीह जी के जन्मदिन पर उनके द्वारा किए गए सद्कर्मों को स्मरण करते हुए कहा कि वे सदा हम पर अपनी कृपा बनाए रखें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जी द्वारा फादर को यीशु मसीह के जन्मदिन की बधाई एवं उपहार दिया। इस पवित्र स्थल पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने भगवान यीशु मसीह जी से सबके कल्याण, सुख-समृद्धि एवं विद्यालय के बच्चों के भविष्य की मंगल-कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement