देश: कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल में 1393 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं को मौका

देश: कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल में 1393 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं को मौका

कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ASRB) ने टेक्निकल असिस्टेंट के 1393 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 18 से 20 दिसंबर तक का समय दिया जाएगा।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। प्रारंभिक परीक्षा फरवरी 2027 में आयोजित होने की संभावना है।

प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और सामान्य कृषि विषयों से 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटे होगी और गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग रहेगी। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 30 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 25 प्रतिशत तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए 20 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement