भाजपा मण्डल अध्यक्ष के लिए बंद कमरे में लगी अध्यक्ष पद पर मोहर, सिर्फ घोषणा करनी बाकी रह गई

बाजपुर। भाजपा मण्डल अध्यक्ष के लिए सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में रायशुमारी हुई। मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में पहुँचे पूर्व भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री कैलाश पंत व काशीपुर जिला प्रभारी सुरेश भट्ट ने बंद कमरे में कार्यकर्ताओं से अलग-अलग उनके मन की बात सुनी। भाजपा मण्डल अध्यक्ष पद हेतु विमल शर्मा, बिट्टू चौहान, महेश राठौर व ललित गर्ग ने अपनी दावेदारी पेश की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, भाजपा जिला महामंत्री मोहन बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कमल भट्ट, जिला मंत्री विकास गुप्ता, पूर्व सांसद बलराज पासी, स. मेजर सिंह, खीम सिंह दानू, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, अमित चौहान, गुलाम मुस्तफा, कन्नू जोशी, प्रवीण सिंह, उमा जोशी, एन.डी.जोशी, हेम काण्डपाल, दीपक श्रीवास्तव आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement