सर्द के प्रकोप के चलते मैटलमैन माइक्रो टर्नल ने जिला पुलिस को दिये 50 हीटर

रुद्रपुर। सिडकुल स्थित मैटलमैन माइक्रो टर्नल ने मानवीयता के नाते ऊधमसिंह नगर पुलिस को 50 हीटर दिए हैं। जिससे की जिले की पुलिस को राहत मिल सके। बता दें मैटलमैन माइक्रो टर्नल द्वारा निरन्तर समाजहित व प्रशासन को सहयोग किया जाता रहा है। जिसके तहत कड़ाके की इस सर्दी में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को राहत पहुँचाने के लिए कंपनी द्वारा 50 हीटर जिला पुलिस को दिये गए हैं। जिसपर पुलिस प्रशासन ने कंपनी का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान प्लांट हैड संजय सिंह व ओमकार पाठक समेत कंपनी का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement