-->

छह पेटी अंग्रेजी शराब और कार समेत पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

खबरे शेयर करे -

छह पेटी अंग्रेजी शराब और कार समेत पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अंग्रेजी शराब की छह पेटी और कार समेत एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जनपद उधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सट्टा एवं अवैध शराब के संदर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर द्वारा काशीपुर कोतवाली पुलिस को अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही करने के दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर एवं टांडा उज्जैन पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाते हुए आदर्श पुत्र रवि गुरुंग निवासी वैशाली कॉलोनी को स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके-18-के-9877 में रखी मैकडावल्स नंबर-1 की चार पेटी, ओल्डमोंक रम और मैकडावल्स थ्री एक्स रम की एक-एक पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर आदर्श के विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी मनोज जोशी एवं कांस्टेबल दिनेश त्यागी जगत सिंह व सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।


खबरे शेयर करे -

One thought on “छह पेटी अंग्रेजी शराब और कार समेत पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

  1. Hell There. I found your bblog using msn. Thhis
    iis a realloy well written article. I will bee sure too booknark it and rewturn too learn extra of yolur useful info.
    Thanks foor thee post. I will definityely comeback.

    my webb blog … roloxxx.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *