विद्युत समस्या को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री शर्मा ने एसडीओ को लिखा पत्र

रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने शहर के वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर 16 क्षेत्र की विद्युत सप्लाई को ग्रामीण एरिया से हटाकर नगरीय क्षेत्र में जोड़ने को लेकर विद्युत विभाग के एसडीओ को पत्र लिखा है। पत्र में भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा है वार्ड नंबर 01 और 16 की विद्युत सप्लाई ग्रामीण एरिया में होने के कारण बहुत ज्यादा विद्युत कटौती होती है, जिससे इस क्षेत्र में लगे छोटे उद्योग, व्यापार, स्कूल इत्यादि प्रभावित हो रहे है। अत्यधिक विद्युत कटौती से जनता में आक्रोश बना हुआ है। कहा कि यह क्षेत्र लगभग 5 वर्ष पहले नगर निगम में आ चुका है परंतु विद्युत सप्लाई अभी ग्रामीण क्षेत्र के हिसाब से हो रही है। श्री शर्मा ने इस क्षेत्र की विद्युत सप्लाई को ग्रामीण एरिया से हटाते हुए नगरीय क्षेत्र में जोड़ने की बात कही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement