पुलिस ने कच्ची शराब की कसीदगी करते दो लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कच्ची शराब की कसीदगी करते दो लोगों को किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। कच्ची शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाती आ रही कुण्डेश्वरी पुलिस चौकी की टीम ने ग्राम गुलजारपुर के जंगल में कच्ची शराब की कसीदगी करते दो लोगों को रंगेहाथ दबोचकर मौके पर पांच हजार लीटर लाहन नष्ट करते हुए शराब बनाने के उपकरण और 95 लीटर कच्ची शराब कब्जे में ली है। जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अभियान कच्ची शराब की रोकथाम और बिक्री पर कार्यवाही करते हुए चौकी कुंडेश्वरी पुलिस द्वारा ग्राम गुलजारपुर के जंगल मेंं शराब की कसीदगी कर रहे राकेश सिंह पुत्र जगजीत सिंह और रघुवीर सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासीगण ग्राम गोबरा बन गढ़ कोतवाली बाजपुर को क्रमशः दो रबर ट्यूब में क्रमशः 50 और 45 कुल 95 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण 2 लोहे के ड्रम, 2 प्लास्टिक पाइप, 2 एल्यूमीनियम पाइप, 2 मिट्टी की हांडी, 1 कनस्टर, 1 प्लास्टिक का डिब्बा सहित आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) के तहत गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के मुताबिक इस दौरान 5 हजार लीटर लाहन भी नष्ट किया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी पुलिस टीम में कुण्डेश्वरी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक संतोष देवरानी, कांस्टेबल त्रिभुवन सिंह, मुकेश कुमार, कुलदीप कुमार, मुख्य आरक्षी किशोर कुमार व कांस्टेबल किशोर फर्त्याल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement