पेपर लीक मामले और अंकिता भंडारी हत्याकांड की जाँच सीबीआई से कराने की माँग को लेकर युवा कांग्रेसियो ने किया प्रर्दशन

युवा कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष मनदीप नरवाल के नेतृत्व में आज ज़िला मुख्यालय रूद्रपुर के भगत सिंह चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया तथा पेपर लीक मामलों तथा अंकिता भंडारी हत्याकांड की जाँच सीबीआई से कराने की माँग की गई।

जिला प्रभारी हेमन्त साहू ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुये कहाँ प्रदेश सरकार का रवैया लीपा पोती का है और दोनों ही मामलों को लंबा खींचकर मूल विषय को छिपाना चाहती है तथा विषय से ध्यान भटका कर दोषियों को बचाना चाहती है। साहू ने जोशी मठ में मुख्यमंत्री द्वारा स्थायी समाधान के बजाय कम्मल बाटें पर तीख़ी आलोचना की।

 

युवा कांग्रेस न्याय की माँग करते हुए बीमारी की जड़ पर चोट करना चाहती है,जिसके लिए सीबीआई जाँच अति आवश्यक तथा पारदर्शी निष्कर्ष के लिए ज़रूरी है, इसी माँग के समर्थन में आज भगत सिंह चौक पर युवा कांग्रेस ने धरना एवं प्रदर्शन करते हुए यह माँग की है।

 

धरना प्रदर्शन स्थल पर ज़िला प्रभारी हेमन्त साहू कुमाऊँ मीडिया प्रभारी सोफ़िया नाज़,तस्लीम राजा जसपुर विधानसभा अध्य्क्ष मोइनुद्दीन , निशान्त साही अर्जुन गंगवार प्रदेश संयोजक राघव सिंह राहुल रमनदीप कम्बोज नवेद वसीम अकरम समीर शेफ़ी अमन जौहरी, सचिन राठौर प्रकाश अधिकारी, मानस, अमन जौहरी, चेतन शर्मा, मीना शर्मा, सीपी शर्मा, मोनिका ढाली, परवीन ख़ान, फ़ैज़ राज ख़ान, रवींद्र, उमा शंकर आदि थे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement