बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के शिविर में शिकायतें सुनी गईं

बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के शिविर में शिकायतें सुनी गईं

काशीपुर। बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के शिविर में शिकायतें सुनी गईं। बाजपुर रोड स्थित ईई कार्यालय में आयोजित शिविर में बिजली बिल संबंधी, खराब मीटर बदले जाने और बिजली संयोजन संबंधी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में फोरम कार्यालय से न्यायिक सदस्य रमेश चन्द्र कुकरेती, उपभोक्ता सदस्य सुभाष चन्द्र भट्ट, डीईओ मोहित जोशी एवं ऊर्जा निगम की ओर से अधिशासी अभियंता अजीत यादव, सहायक अभियंता राजस्व दीप पांडे, उपखंड अधिकारी महक मिश्रा, उपखंड अधिकारी पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement