आईजीएल ने वर्षों से सेवारत कर्मचारियों को किया सम्मानित

*आईजीएल ने वर्षों से सेवारत कर्मचारियों को किया सम्मानित*

 

काशीपुर। केमिकल्स उत्पाद के अग्रणी संस्थान इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) काशीपुर ने अधिशासी निदेशक सुधीर अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति में 30 वर्षों से सेवारत 37, 20 वर्षों से सेवारत 47 और 10 वर्षों से सेवारत 171 कर्मचारियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठ सेवा के लिए पुरस्कृत किया है। इस अवसर पर वॉइस प्रेसिडेंट प्रशासन व वित्त मधुप मिश्रा, एच आर हेड राकेश कुमार, मानव शर्मा, आलोक सिंघल, आर के शर्मा, आरसी उपाध्याय सहित आईजीएल के अनेक अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन प्रशासन विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक विक्रांत चौधरी ने किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement