प्रेम विवाह से खफा पिता ने अपनी पुत्रवधू पर तमंचे से किया फायर

प्रेम विवाह से खफा पिता ने अपनी पुत्रवधू पर तमंचे से किया फायर

 

काशीपुर। लवमैरिज से खफा पिता ने मामूली बात पर अपनी पुत्रवधू पर तमंचे से फायर कर दिया। संयोगवश वह बाल-बाल बच गई। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को तमंचे व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत चालान किया है।आईटीआई थाना क्षेत्रांतर्गत कचनाल गौसाई निवासी रितिक काम्बोज पुत्र उमेश काम्बोज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने आंकाक्षा राठौर से करीब एक वर्ष पूर्व लवमैरिज की थी, जिससे उसके पिता उमेश काम्बोज खफा रहते थे। शुक्रवार रात मामूली बात पर पिता ने गुस्सा होकर उसकी पत्नी आंकाक्षा पर तमंचे से फायर कर दिया। संयोगवश वह बाल-बाल बच गई। घटना के बाद वह और उसकी पत्नी घर से बाहर आ गये। पुलिस ने तहरीर के आधर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement