भारत विकास परिषद के तत्वधान में दो दिवसीय निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा

भारत विकास परिषद के तत्वधान में दो दिवसीय निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा

काशीपुर भारत विकास परिषद और एल. डी. भट्ट राजकीय चिकित्सालय के तत्वाधान में दो दिवसीय 9 व 10 फरवरी को निःशुल्क नेत्र परिक्षण व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।परिषद् के सचिव सीए सचिन अग्रवाल ने बताया की इस शिविर मे प्रथम दिवस सुबह 9बजे से मरीजों का नेत्र परिक्षण किया जायेगा और उसी दिन चिकित्सों द्वारा चिन्हित मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन निःशुल्क किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आपरेशन के लिए रुद्रपुर से टीम बुलाई गई है। उन्होंने ये भी बताया कि 9 फरबरी को कोरोना वैक्सीन की सभी डोज लगाई जाएंगी परिषद् के अध्यक्ष प्रियांशु बंसल ने सभी पत्रकार बन्धुओ और नगरवासियो से इस सूचना को अधिक से अधिक सभी जरूरतमंद लोगो को सूचित करने का आव्हान किया ताकि वो सभी शिविर मे लाभान्वित हो सकें।इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव अजय अग्रवाल जी, अध्यक्ष प्रियांशु बंसल, सचिव सचिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल और डॉ कामोश राणा जी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement