जी बी पंत इंटर कॉलेज में चल रहे विवाद की जांच करने पहुंची टीम को गेट पर रोके जाने के मामले में कालेज प्रबंधक एस के शर्मा ने अपना पक्ष रखा

जी बी पंत इंटर कॉलेज में चल रहे विवाद की जांच करने पहुंची टीम को गेट पर रोके जाने के मामले में कालेज प्रबंधक एस के शर्मा ने अपना पक्ष रखा

काशीपुर। जीबी पंत इंटर कालेज में चल रहे विवाद की जांच करने पहुंची टीम को गेट पर रोके जाने के मामले में कालेज प्रबंधक एसके शर्मा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से सोमवार को कालेज को पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें उन्हें सोमवार दोपहर दो बजे उपस्थित होने को कहा गया था। श्री शर्मा के मुताबिक, उन्होंने अनुरोध किया था कि व्यक्तिगत कारणों से मुख्यालय से बाहर हूं और 7 फरवरी 2023 को सुबह ग्यारह बजे उपस्थित रहूंगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनकी ओर से प्रेषित पत्र खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सुबह साढ़े ग्यारह बजे प्राप्त हो गया था। उसके बाद भी खंड शिक्षा अधिकारी जांच हेतु कालेज आ गये। उनसे अनुरोध किया गया कि चूंकि दोनों पक्ष उपस्थित नहीं हैं, इसलिए जांच संभव नहीं है। प्रबंधक श्री शर्मा ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा आगामी 9 फरवरी को अपने कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement