जेसीस पब्लिक स्कूल की NCC की छात्रा ने गणतंत्र दिवस की परेड में सांस्कृतिक मंच पर उत्तराखण्ड का किया प्रतिनिधित्व

जेसीस पब्लिक स्कूल की एन सी सी की छात्रा भावना जोशी को सांस्कृतिक मंच पर प्रतिनिधित्व करने के लिए प्री-आरडीसी 1 के लिए चुना गयाऔर निदेशालय स्तर शिविर में समूह गीत, समूह नृत्य में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर अगले कैंप प्री-आरडीसी 2 के लिए चुना गया।
प्री-आरडीसी 2 और 3 में सांस्कृतिक कार्यक्रम (समूह गीत, समूह नृत्य) में लगातार अच्छे प्रदर्शन के आधार पर 31 दिसंबर 2022 को अंतिम प्रतिभागियों की टीम का दिल्ली में चयन किया गया। डीजी एनसीसी के अंतर्गत एनसीसी निदेशालय उत्तराखंड की टीम ने गणतंत्र दिवस शिविर 2023 की सभी प्रतियोगिताओं में प्रतियोगियों ने अपना-अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रतियोगियों के सम्मान में राज्य की राजधानी देहरादून में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रदेश के राज्यपाल लैफ्टीनैंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने क्रमशः मुख्यमंत्री आवास, राजभवन में आमंत्रित किया और गणतंत्र दिवस की परेड में योगदान के लिए प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
इस उपलब्धि के लिए जेसीस पब्लिक स्कूल के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर, प्रधानाचार्य श्री सुधांशु पंत, स्कूल के एन सी सी अधिकारियों एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं ने एन सी सी कैडेट को शुभकामनाएं दीं और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement