प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली कल

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 8 फरवरी को नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। रुद्रपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा के समर्थन में रैली 5 स्थानों पर आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 8 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्चुअल रैली का आयोजन ट्रांजिट कैंप फुटबॉल ग्राउंड,रम्पुरा स्थित एक राम आर्य पार्क, मुख्य बाजार स्थित अंबेडकर पार्क एवं ग्रामीण क्षेत्र के राधाकांत पुर में वर्चुअल रैली का आयोजन होगा। रैली में स्टेज पर एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के विचार सुनने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही स्टेज भी होगा। श्री मिगलानी ने कार्यकर्ताओं से वर्चुअल रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement