इंग्लैण्ड में रह रहे उत्तराखण्ड प्रवासियों ने जोशीमठ आपदा में मदद को बढ़ाया हाथ, 3 लाख 50 हजार का चैक सौंपा

खटीमा। इंग्लैण्ड में रह रहे उत्तराखण्ड प्रवासियांे ने जोशीमठ आपदा पीड़ितो की सहायता हेतु धनराशि प्रदान की है। लन्दन में रह रहे उत्तराखण्ड प्रवासी दीपक सिंह धामी ने प्रवासियों से आपदा राहत हेतु धनराशि एकत्र कर, अपने पिता देव सिंह धामी निवासी पचैरिया, चकरपुर खटीमा के माध्यम से मुख्यमंत्री आवास नगला तराई में मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 3 लाख 50 हजार का चैक सौंपा। इस दौरान प्रदीप सिंह धामी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement