पूर्व विधायक शुक्ला ने नवनियुक्त मण्डल पदाधिकारियों का किया स्वागत

किच्छा:- पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आज अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर मंडल के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया! स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान होता है ! भाजपा गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित, दलित, महिला, युवा, किसान सबके लिए बरहो महीने काम करने वाली पार्टी है। कहा कि आगामी चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पार्टी ने मनमोहन सक्सेना के नेतृत्व में किच्छा नगर की नई कार्यकारिणी मे जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक नए कार्यकर्ताओं को जोडे। कहा कि सभी कार्यकर्ता आपस के मतभेद को भुलाकर पार्टी को मजबूती के लिए मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना के साथ मिलकर कार्य करें जिसका लाभ आगामी चुनाव में पार्टी को मिल सके। नई कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, महामंत्री गोल्डी गोराया, मुकेश कोली, उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, प्रकाश पंत, नितेश वाला, श्रीमती संगीता शर्मा, मंत्री गिरीश वर्मा, अंशुल गंगवार, ज्योति जरिया, पूरन चंद भट्ट, शोभित शर्मा, कोषाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, मीडिया प्रभारी चंदन जयसवाल, आईटी संयोजक नितिन चरण, सोशल मीडिया संयोजक प्रहलाद खुराना का कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया!
स्वागत कार्यक्रम में कुंदन लाल खुराना, धर्म राज जायसवाल, विवेक राय, कमलेंद्र सेमवाल, लता सिंह, संदीप अरोरा, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, धनीराम, सुभाष तनेजा, सुरेंद्र चौधरी, राजीव सक्सेना, सचिन सक्सेना, सचिन चरण, सुरेंद्र सिंह भुल्लर , भूपेंद्र पाठक, राकेश कश्यप, महेंद्र ठाकुर, नंद लाल प्रजापति, मोहन सिंह एरी, राजेश कुमार कोली, नीरज, रितिक कश्यप, लता सिंह, आरती दुबे, जैसलमेरी देवी, प्रकाश अरोरा ,नंद लाल यादव ,आशीष तिवारी, उमेश पाल ,हीरा प्रजापति ,महेंद्र पाल, राजेश गोली ,सेल शुक्ला, मधु गुप्ता, बलकेश चौधरी, इंदु शर्मा , अंजनी सोनी,इंदु शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे!

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement