राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए गवर्नर

देहरादून। प्रदेश से आज बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह झारखंड के गवर्नर रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है।
आपको बता दें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को साल 2019 में महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उससे पहले कोश्यारी नैनीताल के सांसद भी रह चुके हैं। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सी रविशंकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें यहां का नया राज्यपाल बनाया गया था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement