रुद्रपुर। सिविल लाइन डॉक्टर्स कालोनी के बाद अब दिल्ली-रुद्रपुर हाईवे पर आई साईट आंख अस्पताल की दूसरी शाखा खुलने जा रही है। जिसका बुधवार को भव्य शुभारंभ किया जायेगा। बता दें आई साईट आंख अस्पताल के द्वारा रुद्रपुर में काफी समय से बेहतर सेवायें दी जा रही हैं, जिससे काफी मरीज संतुष्ट हैं। वहीं अब लोगों की सुविधाओं के मद्देनजर आई साईट आंख अस्पताल की दूसरी शाखा रुद्रपुर-दिल्ली मार्ग बलवंत इन्कलेव के सामने नारायण हॉस्पिटल के पास खुलने जा रही है, जिसका कल (बुधवार) को भव्य शुभारंभ होगा।
जानकारी देते हुए अस्पताल के आई सर्जन उॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि बीते 8 वर्षों से आई साईट हॉस्पिटल रुद्रपुर के सिविल लाइन में संचालित है। जिसके बाद अब अस्पताल की दूसरी शाखा दिल्ली रोड पर खोली जा रही है। अस्पताल में केट्रेक्ट संबंधित उपचार, रेटिना संबंधित उपचार, ग्लोकोमा उपचार, क्रोनिया संबंधित उपचार, पीडियाट्रिक ऑप्थोलमलॉजी, कॉस्मेटिक आई सर्जरी, कम्यूनिटी ऑप्थोलमलॉजी, ऑप्टिक्स संबंधित सेवाएं दी जायेंगी। बताया कि आई साईट आंख अस्पताल आसपास के क्षेत्र का पहला रेटिना सेंटर हैं, जहां पूरी सुविधाओं व कुशल चिकित्सकों की देखरेख में सटीक उपचार होता है। साथ ही फेको मशीन द्वारा एडवांस ओजिल टेक्नॉलाजी की सुविधा भी अस्पताल में उपलब्ध है।