रेनबो पब्लिक स्कूल की छात्रा भूमिका शर्मा का फिट इंडिया क्विज 2022 में चयन, विद्यालय प्रबंधन ने परिजनों को दी बधाई

रुद्रपुर। शहर स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा भूमिका शर्मा ने फिट इंडिया क्विज 2022 के प्रारम्भिक दौर में चयनित होकर विद्यालय तथा अभिभावकों का नाम रोशन किया। यह क्विज भारत सरकार के युवा कल्याण एवं खेलकूद मंत्रालय के सौजन्य से आयोजित की जाती है। विद्यालय की प्रधानाचार्या पायल भारती ने बताया कि भूमिका विद्यालय की होनहार छात्रा है, जिसे राज्यस्तरीय प्रतियोंगिता में भाग लेने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। सी.बी.एस.ई. ने भी इस पर हर्ष व्यक्त किया। क्योंकि इसमें चयनित रेनबो पब्लिक स्कूल सी.बी.एस.ई. से मान्यता प्राप्त है। इस शुभ सूचना पर विद्यालय के चेयरमैन संजीव मलिक ने छात्रा भूमिका शर्मा सहित उसके माता-पिता को बधाई दी एवं भविष्य में पढाई के साथ इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ चढ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डायरेक्टर गीतांजली मलिक, उपप्रधानाचार्य संजय अग्रवाल, कोआर्डीनेटर जी.एस. रावत, जिंदर कौर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित थें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement