अग्रवाल समाज एकता अभियान के तत्वधान में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में होली पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अग्रवाल समाज एकता अभियान के तत्वधान में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में होली पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

काशीपुर। अग्रवाल समाज एकता अभियान के तत्वाधान में किला स्ट्रीट स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में होली पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 65 बच्चों ने प्रतिभाग किया। संगठन की राष्ट्रीय महिला सचिव सुरभि अग्रवाल और काशीपुर के पदाधिकारियो के निर्देशन में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। अग्रवाल समाज एकता अभियान के प्रांतीय व राष्ट्रीय सदस्यों ने ऑनलाइन जुड़कर कार्यक्रम को देखा और पूरी काशीपुर की टीम को बधाई दी। संगठन के राष्टीय सूचना और संपर्क प्रभारी नवीन सिंघल ने सबका आभार प्रकट किया और इस कार्यक्रम को करवाने के लिए सुरभि अग्रवाल की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में सुरभि बंसल, पूजा अग्रवाल सपना अग्रवाल, आदित्री ने अपना अमूल्य समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement