मुख्यमंत्री धामी की आभार रैली में उमड़ा जनसमूह

जनसभा में लगे धाकड़ धामी के नारे

मुख्यमंत्री धामी की आभार रैली में उमड़ा जनसमूह

युवाओं ने लिया मुख्यमंत्री धामी को हाथोहाथ

मुख्यमंत्री धामी की आभार रैली में उमड़ा जनसमूह

 

हल्द्वानी रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पारित नकल विरोधी कानून के पक्ष में आयोजित आभार रैली में जनसमूह उमड़ पड़ा इस दौरान युवाओं ने धाकड़ धामी के नारे लगाए और मुख्यमंत्री को हाथो हाथ लिया

मुख्यमंत्री धामी की आभार रैली में उमड़ा जनसमूह

मुख्यमंत्री धामी द्वारा राज्य में लागू नकल विरोधी कानून को अपार जनसमर्थन मिल रहा रहा है खासकर युवावर्ग मुख्यमंत्री के पक्ष में खुलकर सामने आ रहे है रुद्रपुर हो या टिहरी या खटीमा युवा वर्ग मुख्यमंत्री के पक्ष में आयोजित हस्ताक्षर अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है वही नकल विरोधी कानून की खुलकर तारीफ कर रहे है आज रामलीला मैदान में आयोजित आभार रैली में नैनीताल और उधमसिंहनगर के हजारों युवा मुख्यमंत्री के पक्ष में खुलकर आए और मुख्यमंत्री धामी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया
युवाओं का कहना था की ये कानून राज्य के युवाओं के हित में है और जो योग्य युवा होंगे उन्हें आगे बड़ने का मौका मिलेगा

मुख्यमंत्री धामी की आभार रैली में उमड़ा जनसमूह

सितारगंज से आए राजकुमार ने कहा की वाकई सीएम धामी साहब ने हिम्मत का काम किया है जो ये नकल विरोधी कानून लाए है राजकुमार का कहना है इस कानून के आने के बाद कोई भी असमाजिक तत्व इस कानून के उल्लघंन के बारे में सोचेगा गरमपानी से आई युवती रश्मि ने कहा की राज्य में बार बार पेपर लीक होने वाली खबर से राज्य की बदनामी हो रही थी अब इस कानून के लागू होने से राज्य का मान बड़ेगा
हल्द्वानी के छात्र अनुज ने भी खुलकर नकल विरोधी कानून की पैरवी की उन्होंने कहा सीएम धामी ने राज्य के हित में बड़ा फैसला लिया है जो स्वागत योग्य है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement