वातानुकूलित साउंड प्रूफिंग सभागार का मेयर रामपाल व MNA विशाल मिश्रा ने किया उद्घाटन, पार्षदों ने जताया आभार

रुद्रपुर। नगर निगम के नवनिर्मित वातानुकूलित साउंड प्रूफिंग सभागार का मेयर रामपाल सिंह एवं नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने संयुक्त रूप से आज विधिवत पूजा अर्चना के साथ उदघाटन किया। इस अवसर पर नये सभागार का शुभारम्भ होने पर पार्षदों ने मेयर रामपाल सिंह एवं नगर आयुक्त विशाल मिश्रा का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि नगर निगम बोर्ड का सभागार दयनीय हालत में था। इसमें कई कमियां थी जिस कारण बोर्ड बैठक और अन्य कार्यक्रमों में दिक्कतें आती थी। जिसके चलते सभागार को अब वातानुकूलित एवं साउंड प्रूफिंग बनाया गया है। इससे बोर्ड की मीटिंग के दौरान कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के विकास के साथ साथ नगर निगम कार्यालय को भी सुविधा संपन्न बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नगर निगम का नया कार्यालय भी बनकर तैयार हो जायेगा। जिसका निगम कर्मचारियों के साथ साथ शहरवासियों को भी लाभ मिलेगा। मेयर ने पार्षदों एवं निगम के कर्मचारियों से नगर निगम सभागार को साफ सुथरा रखने का आहवान किया। इस अवसर पर नगर आयुत्त विशाल मिश्रा, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता,सुरेश परिहार,विवेक सक्सेना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, पार्षद संघ की अध्यक्ष रजनी रावत,पार्षद विधान राय, रंजीत सागर, बबलू सागर, भुवन गुप्ता, विनय विश्वास, राकेश सिंह, राजेश जग्गा, संजय हालदार आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement