समाज की एकजुटता ही समाज की धरोहर – अनिल गोयल

उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल का प्रथम बार ऊधम सिंह नगर आगमन पर सिटी क्लब में फूल मालाओ और बुके देकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल गोयल ने अग्र समाज को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि शीघ्र ही उत्तराखंड में प्रदेश स्तर पर और सभी जिलों में जिला इकाइयां व नगर इकाईयों का गठन किया जायेगा व समाज में काम करने वालों को ही दायित्व दिये जायेंगे। उन्होने कहा कि अपनी पहचान बनाने के लिए हर कार्य को करते हुऐ अपनी जमीनी स्तर पर पहचान बनायें ताकि जन प्रतिनिधि व प्रशासन के बीच आपकी छवि उनके मन मस्तिष्क में रहे। समाजिक कार्य करते समय हमेशा समाज की प्रतिष्ठा उच्च स्तर पर बनी रहे ऐसा हमेशा प्रयास करें।उनके साथ ही मँच पर शिव कुमार बंसल , विजय भूषण गर्ग ,महेश मित्तल सुषमा अग्रवाल , पी डी अग्रवाल सभी ने भी समाज के बारे में अवगत कराया और समस्त समाज को साथ लेकर चलने एवं संगठन को अनिल गोयल जी के साथ मिलकर नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने की बात कही

स्वागत करने वालों में
शिवकुमार बंसल- प्रदेश महामंत्री
कैलाश गर्ग -अध्यक्ष अग्रवाल महासभा कुमाऊँ मण्डल
विजय भूषण गर्ग- कार्यकारी अध्यक्ष अग्रवाल महासभा कुमाऊँ मण्डल
सुषमा अग्रवाल – प्रदेश अध्यक्षा अग्रवाल महासभा
सुशील अग्रवाल – कोषाध्यक्ष अग्रवाल महासभा कुमाऊँ मंडल
महेश मित्तल- प्रदेश अध्यक्ष युवा अग्रवाल महासभा
बलराम अग्रवाल- ज़िला अध्यक्ष अग्रवाल महासभा ऊधम सिंह नगर
विनीत जैन- युवा अध्यक्ष अग्रवाल महासभा कुमाऊँ मण्डल
के साथ -प्रदीप बंसल,विजय अग्रवाल,प्रदीप अग्रवाल,पी डी अग्रवाल,गोपाल गोयल,घनश्याम अग्रवाल,सचिन अग्रवाल,एडवोकेट नरेन्द्र बंसल, मुकेश गर्ग, सुशील अग्रवाल, गौतम रुँगटा, विष्णु बंसल,विजय श्यामपुरिया,अमन मारवाडी़,रचित अग्रवाल, मुकेश गर्ग
आदि मौजूद रहे।
संचालन नितेश गुप्ता ने किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement