व्यापारियों का संघर्ष रहा नाकाम, प्रशासन ने चलाया पीला पंजा; उजड़ गई राम मनोहर लोहिया मार्किट की दुकानें

रुद्रपुर। शहर स्थित राम मनोहर लोहिया मार्किट को लेकर व्यापारियों का संघर्ष नाकाम रहा है। प्रशासन ने धारा 144 लगाकर राम मनोहर लोहिया मार्किट को उजाड़ दिया है। साथ ही विरोध कर रहे व्यापारियों व नेताओं को हिरासत में ले लिया है, जिससे ध्वस्तीकरण का विरोध न हो सके।

बता दें उत्तराखंड के रामनगर में होने वाले G-20 सम्मेलन को लेकर प्रशासन सख्त है। जिसके तहत राह में पड़ने वाले अतिक्रमण पर प्रशासन ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कर रहा है। जहां करीब 50 वर्षों से व्यापार कर रहे व्यापारियों की दुकानों को प्रशासन ने उजाड़ दिया है। भारी पुलिस बल व नाकाबंदी के साथ पुलिस ने ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को शुरू किया और राम मनोहर लोहिया मार्किट में बनी दुकानों को ध्वस्त कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement