जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाए जाने के विरोध में 35 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे वकीलों को केडीएफ का समर्थन

जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाए जाने के विरोध में 35 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे वकीलों को केडीएफ का समर्थन

काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ़) द्वारा काशीपुर बार एसोसिएशन के तत्वावधान में सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी के विरोध में जनहित में पिछले 35 दिनों से किये जा रहे अनिश्चितक़ालीन आंदोलन/धरना/प्रदर्शन को समर्थन दिया गया और इसे काशीपुर का जनआंदोलन मानते हुए पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया गया।
काशीपुर की भूमि की रजिस्ट्री के लिये निर्धारित मूल्यों की सरकार द्वारा हाल में प्रदेश में भूमि क्रय-विक्रय हेतु निर्धारित सर्किल रेटो में अप्रत्याशित एवं अवांछनीय बढ़ोत्तरी की है जिससे काशीपुर में ही जमीनों के सर्किल रेट बाज़ार भाव से दो से तीन गुना अधिक कर दिये हैं। एक आम नागरिक के लिये आज काशीपुर में भूमि क्रय विक्रय करना असंभव हो गया है। यहां यह भी अवगत करना है कि भूमि के सर्किल रेट बढ़ जाने से आने वाले समय में बैंको को जो कि भूमि का मूल्य बाज़ार भाव से अधिक हो जाने के कारण भूमि के विरुद्ध ऋण अधिक लेकर उसका दुरुपयोग करने से आने वाले समय में बैंको को बहुत नुक़सान होगा, साथ ही सरकारी योजनाओं पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
काशीपुर का विकास सर्किल दरों के बढ़ने से बिलकुल रुक गया है, जो कि गहन चिंता का विषय है। काशीपुर के विकास को संकल्पित केडीएफ़ सर्किल रेट की नाजायज़ वृद्धि का विरोध करते हुए इन्हें वापिस लेने की मांग करता है। केडीएफ़ अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि इस संबंध में शीघ्र एक बैठक कर काशीपुर मेयर, विधायक, सांसद से मिलकर मुख्यमंत्री से इस बढ़ोत्तरी को वापिस लेने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement