राहुल गांधी की सदस्ता खत्म किये जाने पर कांग्रेसियों में रोष, गांधी पार्क में दिया धरना; महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

वसुन्धरा दीप डेस्क, रुद्रपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता खत्म किये जाने को लेकर देशभर में कांग्रेस के कार्तकताओं में रोष है। जिसको लेकर जगह जगह धरना प्रदर्शन किये जा रहे हैं। जिसके तहत रुद्रपुर के गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा के नेतृत्व में शहरभर के कांग्रेसजनों ने धरना दिया और राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किये जाने पर रोष जताया। बता दें कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में धरना भी दिया व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि केंद्र की सरकार लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है। केंद्र सरकार का काम आवाज उठाने वालों को जेल में डालने का है, जिन जिन ने केंद्र के नेताओं के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है, इनके द्वारा उन्हें जेल में डालने का कार्य किया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करना बहुत शर्म की बात है, गांधी परिवार ने सदैव देश के लिए बलिदान दिया है और कांग्रेस पार्टी निरंतर समाजहित में लड़ाई लड़ती आ रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता खत्म किये जाने के चलते कांग्रेस पार्टी देशभर में आज हल्ला बोल का कार्यक्रम कर रही है। कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपनी अपनी बात रखी।
इस दौरान कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, सी.पी. शर्मा, जगदीश तनेजा, हरीश पनेरु, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, मोहन खेड़ा, उमर खान, विजय यादव, किशोर कुमार, बाबू खान, अर्जुन विश्वास, मोनू निषाद, मोनिका ढ़ाली, शुभम रस्तोगी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement