Homeउत्तराखंडभाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने फाजलपुर महरोला में कार्यकर्ताओं के साथ...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने फाजलपुर महरोला में कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Spread the love

रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने भाजपा नेता गजेन्द्र प्रजापति के निवास पर शक्ति केंद्र फाजलपुर महरोला बूथ संख्या 148 पर शक्ति केंद्र अध्यक्ष कुलदीप सिंह एवं पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। कार्यक्रम में मेयर रामपाल सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा से ही मन की बात कार्यक्रम के द्वारा देश और दुनिया की संस्कृति और परंपराओं से हमें अवगत कराते आए हैं। उन्होंने कभी भी इस कार्यक्रम का प्रयोग राजनीतिक फायदे के लिए नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ प्रधानमंत्री के मन की बात नहीं, बल्कि जन-जन की बात है और इसके सुनने के बाद सामाजिक रूप से देश में काफी परिवर्तन देखने को भी मिला है। उन्होंने सभी से अवाहान किया कि मन की बात कार्यक्रम को सभी अभिभावक अपने बच्चों के साथ बैठकर देखे और सुनें। साथ ही अभिभावकों को इस बात की कोशिश करनी चहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी जाने वाली शिक्षा बच्चों तक पहुंचें, ताकि बच्चे देश की सामाजिक और सांस्कृतिक रुपरेखा से परिचित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कही गईं बातें हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है और उसे जीवन में उतरने की कोशिश करनी चाहिए। इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, वेद ठुकराल, सुशील यादव,ललित बिष्ट मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक गजेंद्र प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!