किच्छा विधायक कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जी की जयंती

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के आवास विकास स्थित कार्यालय में महर्षि कश्यप जी की जयंती मनाई गई, इस उपलक्ष में सभी क्षेत्रवासी उनके कार्यालय में एकत्र हुए तथा महर्षि कश्यप जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनको याद किया , तथा सभी को मिष्ठान वितरण किया गया.

इस मौके पर किच्छा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता कश्यप ने कहा की महर्षि कश्यप जी जिनको परमपिता ब्रह्मा का अवतार माना गया है तथा हम सबके लिए सदैव पूजनीय रहेंगे.कश्यप समाज के जन्मदाता के रूप में इनको पूजा जाता है तथा प्रत्येक वर्ष 5 अप्रेल को इनकी जयंती धूम धाम से मनाई जाती है |

इस मौके पर किच्छा कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा की ऋषियों में महर्षि कश्यप जी सर्वश्रेष्ठ माने गए है तथा उन्हें कश्यप कुल का निर्माता के रूप में भी जानते है तथा उनको भगवान् के रूप में पूजा जाता है

इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस सुनीता कश्यप,मेजर सिंह , ओमप्रकाश दुआ, गुलशन सिंधी ,बलदेव सिंह, राजकुमार कोली,जगरूप सिंह गोल्डी,दानिश मलिक, उमाशंकर कश्यप,दिलीप सिंह बिष्ट,एन यु खान ,दुर्गेश गुप्ता,धर्मेन्द्र सिन्धी,टीटू शर्मा,प्रमोद कश्यप, श्रीपाल कश्यप,मीना सिंह,वर्षा,मनोज कश्यप,राजू कश्यप,अंकेश कश्यप,राकेश कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे |

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement