- Join Our Whatsapp Group -
Home उत्तराखंड प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर किच्छा में निकाली भारत जोड़ो यात्रा

प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर किच्छा में निकाली भारत जोड़ो यात्रा

किच्छा। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को किच्छा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। यह यात्रा किच्छा नगरपालिका प्रांगण से प्रारंभ होकर दीनदयाल चौक रुद्रपुर रोड तक पहुंचकर संपन्न हुई।
सुबह 11:00 बजे नगर पालिका प्रांगण में एकत्रित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। यात्रा का प्रारंभ करने से पहले सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाया। यात्रा की अगुवाई किच्छा विधायक माननीय तिलक राज बेहड़ जी कर रहे थे।
यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के नारे लगाये, कई कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा और सर पर टोपी लगाए भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए हुए चल रहे थे शहर में कई जगह पर लोगों ने एकत्रित होकर यात्रा का स्वागत किया। करीब आधे घंटे चली यह यात्रा नगर पालिका प्रांगण से होते हुए मुख्य बाजार से होते हुए पंत मार्केट तथा किच्छा रुद्रपुर रोड स्थित दीनदयाल चौक पर खत्म हुई।
इस मौके पर विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा पूरे देश में श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व मैं कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है,उन्होंने कहा की जो नफरत भारतीय जनता पार्टी ने देश में फैला दी है उसको इस यात्रा से राहुल गाँधी जी दूर करने का प्रयास कर रहे है, ये यात्रा पूरे भारत में निकाली जा रही है तथा इस यात्रा के माध्यम से सभी वर्ग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं,तथा देश में फैलाई जा रही नफरत का जवाब भारत यात्रा में जुड़कर दे रही है | उन्होंहे कहा की राहुल गाँधी जी का कहना है की देश में विकास करना है तो पहले देश में फैली नफरत को मिटाना होगा और इसलिए उत्तराखंड मैं भी भारत जोड़ो यात्रा निकली जा रही है तथा आम जनता से पार्टी को जोड़ा जा रहा है और जनता द्वरा इस कार्य में भरपूर सहयोग मिल रहा है।
यात्रा नगर कांग्रेस कमेटी तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित की गई यात्रा में कांग्रेश के समस्त वरिष्ठ अथवा समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस मौके पर किच्छा विधयक तिलक राज बेहड़, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ,ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोहली, सरवर हाजी,दिलीप सिंह बिष्ट ,मेजर सिंह ,राजू बजाज ,संजीव सिंह, अरुण शुक्ला, गुलशन सिन्धी, गौरव बेहड़, विनोद कोरंगा, जगरूप गोल्डी, लियाकत अंसारी, दानिश मालिक, आरिफ कुरैशी, तोशीब अंसारी, निर्मल सिंह, ओम प्रकाश दुआ, चंदन पांडे, जितेंद्र संधू, विनोद पंत, निशांत शाही, विक्रम कोरंगा, गिरीश चटकारा,विशेंन कोरंगा,अतुल वर्मा, जीवन जोशी, ताहिर मलिक, एन यू खान,अक्षय बावा ,नितिन शर्मा ,अशोक मित्रा,अफजाल शेरी तृप्त पल सिंह, तस्लीम रजा ,दुर्गेश गुप्ता ,आरिफ ,मिस्बा उल कुरैशी ,नासिर हुसैन,बंटी पपनेजा ,बलदेव सिंह,अवतार सिंह, सुनीता कश्यप, सुधा जोशी,वर्षा मोर्य,सोनी बोरा ,नीतू ,सुखरानी आदि लोग रहे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read

भाजपा सरकार महंगाई के मकड़जाल में फंसी हुई है…सुमित्तर भुल्लर

भाजपा सरकार महंगाई के मकड़जाल में फंसी हुई है...सुमित्तर भुल्लर     काशीपुर। द्रोणसागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अखिल...

चंद्रावती कन्या महाविद्यालय में आईसीआईसीआई बैंक के माध्यम से रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए प्रवेश परीक्षा एवं साक्षात्कार कराया गया

चंद्रावती कन्या महाविद्यालय में आईसीआईसीआई बैंक के माध्यम से रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए प्रवेश परीक्षा एवं साक्षात्कार कराया गया     काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर...

नगर में रोड के दोनो तरफ टाइल्स रोड निर्माण के संबंध में अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बाजपुर। नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी की क्षेत्र सीमा में रोड की दोनों साइड टाइल्स रोड को लेकर ग्रामीणों ने एडवोकेट मोहम्मद रफी के नेतृत्व...

जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज

जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज       काशीपुर। धोखा से...
Related News

जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दर्ज क्रास केस मैं पुलिस ने दोनों पक्षों की एक-एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दर्ज क्रास केस मैं पुलिस ने दोनों पक्षों की एक-एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार     काशीपुर। मारपीट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!