दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के ग्यारह लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज

दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के ग्यारह लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज

 

 

काशीपुर। दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के ग्यारह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुण्डेश्वरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम जुड़का नंबर-2 निवासी रेखा पत्नी राजू ने कुण्डेश्वरी पुलिस में तहरीर देकर बताया कि एक अप्रैल की सायं वह और उसका पति गांव जा रहे थे कि रास्ते में रोककर विकास पुत्र मुकेश, रेशमा पत्नी विकास, विशाल पुत्र मुकेश तथा अंजू पत्नी विशाल ने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पति को खुली चोटें आयीं। आरोप है कि उपरोक्त ने रेखा व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी है। उधर, दूसरे पक्ष की अंजू द्वारा सौंपी गई तहरीर में कहा गया कि उसके पति विशाल पुत्र स्व. मुकेश कुमार को गाँव का ही सचिन नामक युवक घर से अपनी मोटरसाईकिल पर बैठाकर ले गया। आरोप है कि रास्ते में पंचायती भवन के पास मोटरसाईकिल रोककर राजू, बन्टी, राजेन्द्र, साजन पुत्रगण लाल निवासीगण ग्राम जुड़का नंबर-2 ने विशाल पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पति मौके पर ही बेहोश हो गये। ग्रामीणों को आता देख उक्त लोगधमकी देकर गये कि जो भी इसका इलाज करवायेगा उसे भी जान से मार देंगें। अंजू का कहना है कि वह मौके पर पहुँची तो लाल सिंह की पत्नी माया देवी, राजू की पत्नी रेखा, राजन की पत्नी रेनू ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के ग्यारह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement