तीन तलाक देने के आरोपी शोहर के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन तलाक देने के आरोपी शोहर के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

काशीपुर। अवैध संबंधों का विरोध करने पर बीवी को तीन तलाक देने के आरोपी शौहर के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। रहमत शाह बाबा का मजार मौहल्ला अल्लीखां निवासी निशा ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 17 नवंबर 2011 को उसका निकाह मौ. नाजिम पुत्र अकरम के साथ हुआ था, जिससे 10 वर्षीय पुत्र और 8 वर्षीय पुत्री है। पति नाजिम उसे अकेला छोड़कर अन्य महिला के साथ अवैध तरीके से रह रहा है। निशा का कहना है कि उसने अपने पति को समझाने का प्रयास किया कि इस महिला के साथ मत रहो तो उसने तलाक, तलाक, तलाक कहकर तलाक दे दिया और कहा कि अब मैं आजाद हो गया। अब एक नहीं चार निकाह कर सकता हूं और मेरा तू कुछ नहीं बिगाड़ सकती। अगर कानूनी कार्यवाही करने की कोशिश की तो ऐसी जगह ले जाकर जान से मारूंगा जहां से तेरी लाश भी बरामद न हो। निशा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement