कच्ची शराब के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

कच्ची शराब के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 

 

कुण्डा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के द्वारा ऑपरेशन क्रेक डाउन के अन्तर्गत अवैध शराब की रोकथाम एंव धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष थाना कुण्डा के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा सुरजीत सिंह पुत्र बोहरन सिंह निवासी कनकपुर मंदिर वाला थाना आईटीआई को एक प्लास्टिक के कट्टे मे 50 पाउच लगभग 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ कृषि मण्डी के पिछले गेट के समीप कच्चे रास्ते से गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अर्न्तगत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल,

उपनिरीक्षक मनोहर चन्द, कां. कैलाश काला थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement