मेयर रामपाल व पार्षदों ने नगर निगम सांसद प्रतिनिधि वर्मा का किया स्वागत व अभिनंदन

रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के मेयर रामपाल सिंह के द्वारा योगेश वर्मा को नगर निगम में सांसद प्रतिनिधि बनने पर सभी पार्षदगणों के साथ शॉल पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह के द्वारा श्री वर्मा को शुभकामनाये प्रेषित की गई और साथ ही केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री सांसद अजय भट्ट का धन्यबाद प्रेषित किया।
सांसद प्रतिनिधि बनने के बाद श्री वर्मा ने कहा कि सांसद अजय भट्ट ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनको दी है। वो उसे पुरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव व आने वाले निकाय चुनावो मे कड़ी मेहनत कर पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पार्टी को और ज्यादा बहुमतों से जितवाने के लिए प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर पार्षद रजनी रावत, सुशील चौहान, बबलू सागर, प्रमोद शर्मा, शैलेन्द्र रावत, जितेंद्र यादव, आयुष तनेजा, राजेश जग्गा, किरन् राठौर, राज सिंह परगाई, अशोक नेगी सहित निगम के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement