कांग्रेस में हावी रहा परिवारवाद : शिव अरोरा

रुद्रपुर। भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने कहा कि कांग्रेस कोई पार्टी नहीं, बल्कि एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। जहां एक ही परिवार का वर्चस्व रहता है। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की नीति अपनाई है, जबकि भाजपा की नीति स्पष्ट है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां आंतरिक लोकतंत्र है और भाजपा का एजेंडा हिन्दुत्व है।

ट्रांजिट कैंप में चुनाव प्रचार के दौरान शिव अरोरा ने कहा कांग्रेस ने एक ही परिवार के लोग अध्यक्ष बनते हैं। कभी दादी, कभी मां तो कभी बेटा। क्या कांग्रेस में कोई ऐसा नेता नहीं था, जिसे कभी मौका दिया जाता। कांग्रेस जब भी सत्ता में आती है तो तुष्टीकरण शुरू हो जाता है। भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति में विश्वास नहीं रखती। भाजपा की नीति और नीयत साफ है। कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे करके दिखाती है। उत्तराखण्ड में जब भी आपदा आई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद यहां के मुख्यमंत्री से बात करके हालचाल लिया और जरूरत के अनुसार मदद भी भेजी, जबकि केदारनाथ आपदा के वक्त कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री से बात नहीं कर पाए थे। दोनों दलों की सोच में इतना फर्क है। उन्होंने 14 फरवरी को कमल के फूल का बटन दबाने की अपील की।

इस दौरान केके दास, राजकुमार साहा, अजीत साह, गोपाल विश्वास, अमलेंद्र ढाली, विजय डे, विशाल सील, तपन मंडल, सुखदेव गोलदार, महेश राय, सागर मंडल, वीनू साना, आसिम विश्वास, मनोहर लाल, कालीदास, बाबूराम, वाकू सरदार, सपन ठाकुर, भवेश सरकार, भोला मंडल, नारायण मंडल आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement