Homeउत्तराखंडकैंप कार्यालय में 4 घंटे कार्यकर्ताओं से मिले रावत

कैंप कार्यालय में 4 घंटे कार्यकर्ताओं से मिले रावत

Spread the love

लालकुआं। पूर्व मुख्यमंत्री और लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने गुरुवार को अपने तीनपानी स्थित कैंप कार्यालय में 4 घंटे तक कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव प्रचार की समीक्षा की। रावत ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी को जिताने के लिए मेहनत करने की अपील की।
रावत ने गुरुवार को सुबह 6.30 बजे से कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू कर दिया। 10.30 बजे तक वह कार्यकर्ताओं से बारी-बारी से मिलते रहे। उन्होंने क्षेत्रवार चुनाव प्रचार की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह क्षेत्रवार समस्याओं की सूची तैयार करें, ताकि सरकार आने पर सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जा सके। कार्यकर्ताओं से अलग अलग समीक्षा करने के बाद वह चुनाव प्रचार के लिए निकले।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!