धमकाने के लिए लाए गए देसी तमंचे के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

धमकाने के लिए लाए गए देसी तमंचे के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

काशीपुर। पारिवारिक विवाद में भाई को धमकाने के लिए लाए गए देसी तमंचे के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आईटीआई थानांतर्गत पैगा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को सूचना मिली कि ग्राम कटैया निवासी प्रेम पाल पुत्र सोमपाल 315 बोर के देसी तमंचे के साथ घूम रहा है। पुलिस ने उसे तमंचे व एक कारतूस के साथ गिरफ्तारकर लिया। आरोपी प्रेमपाल ने बताया कि किसी बात को लेकर उसकी अपनी भाभी से कहासुनी हो गई थी। इस पर भाई को धमकाने के लिए ही वह तमंचा लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी का आर्म्स एक्ट में चालान करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement