काठगोदाम से 19 यात्रियों का पहला दल ओम पर्वत के लिए रवाना, आठ दिन में पूरी होगी यात्रा

वसुन्धरा दीप डेस्क, काठगोदाम। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से आज गुरुवार से आदि कैलाश ओम पर्वत की यात्रा शुरू कर दी गई है। सुबह ओम पर्वत के लिए पहला दल केएमवीएन के टीआरसी काठगोदाम से रवाना किया गया है।
केएमवीएन के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया। पहले दल में 19 सदस्य रवाना हुए हैं। जिसमें 10 पुरुष और नौ महिलाएं शामिल हैं। इसमें गुजरात के 15, केरल से दो, उत्तर प्रदेश से एक और एक श्रद्धालु दिल्ली से शामिल है।
बता दें कि इस बार निगम द्वारा लगभग 34 ग्रुप यात्रा पर भेजे जाएंगे। पहले दल की यात्रा आठ दिन में पूरी होगी। जिसका पहला पड़ाव पिथौरागढ़ में पूरा होगा। रास्ते में यात्री कैंची धाम आश्रम में दर्शन करेंगे। इसके बाद अल्मोड़ा के लिए रवाना होंगे और वहां पर गोलू देवता मंदिर में दर्शन करने के बाद जागेश्वर के लिए रवाना होंगे। यहां यात्रियों के दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके बाद यात्री पिथौरागढ़ पहुंच जाएंगे। रात्रि विश्राम के बाद वे शुक्रवार को आगे की यात्रा के लिए रवाना होंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement