आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग हंसा दत्त पांडे की अध्यक्षता में जूम एप पर बैठक का आयोजन किया गया

आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग हंसा दत्त पांडे की अध्यक्षता में जूम एप पर बैठक का आयोजन किया गया

 

काशीपुर। गन्ना आयुक्त कार्यालय में आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग हंसा दत पांडे की अध्यक्षता में मिशन कर्म योगी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जूम ऐप पर आज एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग से संबंधित ई लर्निंग मॉडल को विकसित किए जाने पर चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि विभाग के कार्मिकों हेतु प्रशिक्षण आवश्यकताओं का आकलन किया जाना है। इस हेतु प्रशिक्षित टीएनए कर्मियों द्वारा इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम द्वारा अधिकारियों तथा कर्मचारियों की स्थिति एवं कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा। बैठक में उपायुक्त और नोडल अधिकारी श्रीमती हिमानी पाठक, प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी निलेश कुमार तथा उधम सिंह नगर हरिद्वार और देहरादून के सहायक गन्ना आयुक्त, टी एनए प्रशिक्षित कर्मी, सीनियर गन्ना विकास निरीक्षक तथा समिति के सचिव उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement