समर स्टडी हॉल गर्ल्स स्कूल में अलंकरण समारोह 2023 का आयोजन किया गया

समर स्टडी हॉल गर्ल्स स्कूल में अलंकरण समारोह 2023 का आयोजन किया गया

काशीपुर। अलीगंज रोड स्थित समर स्टडी हॉल गर्ल्स स्कूल परिसर में अलंकरण समारोह 2023 का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय कैबिनेट की घोषणा भी की गई।
समारोह में विद्यार्थियों की योग्यता के अनुसार कार्यभार सौंपा गया। विद्यालय की कक्षा 12 विज्ञान संकाय की छात्रा इज़्मा सैफी को हेड गर्ल चुना गया। वहीं, वाणिज्य संकाय की जसलीन कौर को स्पोर्ट कैप्टन चुना गया। इसके अतिरिक्त हॉउस कैप्टन भी चुने गए, जिसमें गुलमोहर हाउस की कैप्टन सुहानी गुप्ता, अमलताश हाउस की कैप्टन ज़िया नूर, कचनार हाउस की कैप्टन दीपिका यादव और कनेर हाउस की कैप्टन सुरभि ध्यानी को चुना गया। विद्यालय के चेयरमैन राहुल अग्रवाल, प्रबधंक अनुराग सिंह व प्रधानाचार्य अर्पण शर्मा ने चुने हुए विद्यार्थियों को बधाई दी और अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने की सलाह दी। विद्यालय के अन्य शिक्षक, शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement