एक लाख हड़पे,पुलिस ने किया केस दर्ज

काशीपुर। भाड़े के नाम पर एक लाख रुपये हड़प लिए जाने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। आदर्श नगर फेस-2 कुंडेश्वरी निवासी खीमानंद पुत्र लासबानंद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसने 14 फरवरी को ट्रांसपोर्ट ऑनलाइन फोन किया था। मेरे साले का ट्रक है। इसने रुड़की आर्मी स्कूल से पटना सामान पहुंचाने के लिए 65 हजार रुपये भाड़ा देने की बात की। गाड़ी रुड़की पहुंचने पर गेट पास हेतु कुछ फॉर्मल्टीज पूरी करने को कहा गया। फिर एकाउंट में एडवांस डालने की बात कहते हुए पहले 1 रुपया डालने के लिए एक कोड स्कैन करने को कहा गया। ऐसा करने पर एकाउंट से एक रुपया कटा और दो रुपये आए। इस वजह से मैंने कोड स्कैन किया और मेरे एकाउंट से एक लाख रुपये कट गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement