कांग्रेस कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी… मुशर्रफ हुसैन

कांग्रेस कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी… मुशर्रफ हुसैन

काशीपुर। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने दावा किया है कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं ने अपनी पार्टी से नाता तोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा है, उससे स्पष्ट है कि भाजपा की दाल इस चुनाव में किसी भी तरह गलने वाली नहीं है। फिरकापरस्ती सोच रखने वालों को दरकिनार कर कर्नाटक की जनता एक बार फिर सत्ता पर काबिज करने कै तैयार बैठी है। मुशर्रफ हुसैन ने दावे के साथ कहा कि भाजपा ने चाहे जितने भी हथकंडे अपनाए हों, लेकिन आगामी 10 मई को जनादेश कांग्रेस के पक्ष में होगा और चुनाव बाद कांग्रेस कर्नाटक में पूर्ण बहुमत कज साथ सरकार बनाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement