जिलाधिकारी पंत में किया EVM, VVPAT वेयर हाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रूद्रपुर 09 मई 2023- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पंत ने ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से लगाए गए अग्निशमन यंत्रो, अलार्म व सीसी टीवी कैमरों को भी चैक किया। उन्होंने सुरक्षात्मक एवं निगरानी की दृष्टि से वेयर हाउस के बाहर लगे उपकरणों की समय-समय पर जांच करने के निर्देश सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को दिये।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, प्रशासनीक अधिकारी मोहन सिंह कोरंगा सहित ड्यूटी प्रभारी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement