पुलिस ने जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। अदालत के आदेश पर पुलिस ने जमीन के नाम पर कूटरचित दस्तावेज बनाकर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों पर मुकदमा कायम किया है। मानपुर रोड स्थित विश्वनाथपुरम निवासी मनवर सिंह भण्डारी पुत्र पदम सिंह भण्डारी ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट काशीपुर की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्ष 2016 में उसकी मुलाकात राजेश पुत्र हरसरन सिंह निवासी ग्राम प्रतापपुर, काशीपुर से हुई। उनके द्वारा मुझे प्रस्ताव दिया गया कि मेरी ग्राम गढ़ीनेगी में जमीन है। उसका मैं अकेला मालिक हूं। उक्त जमीन को उसे बेचने के लिये 88 लाख रुपये में सौदा किया। उक्त सौदे में करन सिंह नेगी पुत्र नरेन्द्र सिंह नेगी निवासी राजपुरम कालोनी, काशीपुर भी हमसाज है। उक्त सौदे के एवज में राजेश व करन सिंह नेगी उससे अब तक 35 लाख रुपये ले चुके हैं और जमीन का बैनामा नहीं करा रहे हैं। तब उसने जमीन की खतौनी देखी तो पता चला कि जमीन राजेश के नाम पर है ही नहीं। राजेश व करन ने कूटरचित दस्तावेज बनाकर उसकी रकम 35 लाख रुपये हड़प ली है और रकम वापस मांगने पर उक्त दोनों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम करने का आदेश दिया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement