कर्नाटक में 13 मई को चुनाव नतीजो के बाद कांग्रेस 150 सीटे जीतकर सरकार बनाएगी… मुशर्रफ हुसैन

कर्नाटक में 13 मई को चुनाव नतीजो के बाद कांग्रेस 150 सीटे जीतकर सरकार बनाएगी… मुशर्रफ हुसैन

 

 

काशीपुर। महानगर कांग्रेस अध्यक्षन मुशर्रफ हुसैन ने कहा है कि कर्नाटक में 150 से अधिक सीटों पर जीत का परचम लहराकर कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हुआ है। करीब 72 फीसदी मतदान के बाद ऐक्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलती बताई जा रही है। इस बीच काशीपुर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन बेहद खुश नजर आये। प्रेस से रूबरू मुशर्रफ हुसैन ने कर्नाटक की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता ने अपने वोट की ताकत पहचानी और कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। सरकार बनने के बाद कांग्रेस जनहितकारी कार्य करेगी। उन्होंने दावा किया कि 13 मई को चुनाव नतीजों से जगजाहिर हो जाएगा कि कांग्रेस कर्नाटक में 150 से अधिक सीटों पर जीतेगी और अपनी सरकार बनाएगी। ज्ञात रहे कि पिछले माह काशीपुर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद से मुशर्रफ हुसैन काशीपुर में कांग्रेस को मजबूत बनाए रखने की मंशा से लगातार वार्डों में बैठक कर वार्ड कमेटियां गठित कर रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर-2 जसपुर खुर्द में सद्दाम हुसैन के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड नंबर 2 के गठन को लेकर चर्चा की गई। यहां मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जफर मुन्ना, शिवम नेगी, हनीफ गुड्डू, पंकज रावत, मोहम्मद अनस, मोहम्मद रिजवान, शिवम कुमार, शाहरुख रजा, मोहम्मद इलियास, मनोज कुमार, मोहम्मद मोईन, मोहम्मद अनस, उदेय कुमार आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement